कानपुर देहात में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मात्र 14 वर्षीय कक्षा 8 की नाबालिग छात्रा प्रेमजाल का शिकार बन गई। स्कूल बस चालक मुख्तार कुरैशी ने उसे बहला-फुसलाकर दूसरे धर्म के युवक राज राईन से दोस्ती कराई। आरोपियों ने छेड़छाड़ की, आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लड़की पर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर तस्वीरें वायरल करने और पूरे परिवार को मारने की खुली धमकियाँ दी गईं।
20 अप्रैल की रात को आरोपियों ने नशीला पदार्थ देकर नाबालिग को खंडहर में बुलाया और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म प्रयास और उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुख्तार कुरैशी और राज राईन गिरफ्तार, मोनिस फरार। यह मामला प्रेमजाल के जरिए नाबालिगों का शोषण और धर्मांतरण की साजिश को उजागर करता है।
.
.
.
.
.
.
#kanpurnews