मंझनपुर: कलेक्ट्रेट में मतगणना कार्मिकों को दिया गया द्वितीय प्रशिक्षण, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आज उदयन सभागार में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतगणना कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया गया। मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सिंह एवं विकास पाण्डेय द्वारा मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर को उनके कार्यां एवं दायित्वों के विषय में विस्तृत जानकारी/प्रशिक्षण दिया गया।