बिहारीगंज: बिहारीगंज बाजार के फरार शराब कारोबारी रोशन कुमार ने पुलिस दबाव के बाद न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
बिहारीगंज थाना अध्यक्ष अमित रंजन जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर फरार शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे पुलिसिया दबाव बढ़ने के बाद बिहारीगंज बाजार के फरार शराब कारोबारी रोशन कुमार शुक्रवार को दिन के 4:00 बजे न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया न्यायालय आदेश की बात शराब कारोबारी रोशन कुमार को न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया।