सरमथुरा: धौलपुर करौली टाइगर रिजर्व में रीछरा के जंगलों में दुर्लभ नजारा कैमरे में कैद हुआ
सरमथुरा इलाके में रीछरा के जंगल में मां की ममता और प्यार दिखाई दिया है, जब मादा भालू अपने साथ बच्चे को पीठ पर बिठाकर ले जा रही है। ये बेहद दुर्लभ व रोमांचक तस्वीर धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व में देखने को आई है, जब एक मादा भालू अपने साथ नन्हे शावक को पीठ पर बिठाकर जंगल में घूमती नजर आई। अक्सर बच्चे मां के साथ पीछे पीछे चलते हैं, लेकिन जंगल में अन्य वन्यजीवों स