चित्तौड़गढ़: एफसीआई द्वारा कश्मोर के रा उ मा वि के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के स्वास्थ्य जांच कर 135 को किया न्यूट्रिशन वितरण
भारत सरकार के उपक्रम एफसीआई अरावली जिप्सम एंड मिनरल्स इंडिया लिमिटेड द्वारा कश्मोर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हेल्थ एंड न्यूट्रिशन शिविर लगाया गया जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के 135 बच्चों को न्यूट्रीशन का वितरण किया गया। निगम के प्रभारी अधिकारी कमलेंद्र नाथ चौहान ने बताया कि डॉ आर डी भट्ट ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की।