बोध गया: कारतूसों के खोखों से बना बुद्ध स्तूप, बोधगया में दे रहा विश्वशांति का संदेश
बोधगया स्थित जय श्री महाबोधि विहार में श्रीलंका के गृहयुद्ध में इस्तेमाल कारतूसों के खोखों से निर्मित बुद्ध स्तूप श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्रीलंका में एलटीटीई और सेना के बीच लंबे संघर्ष के बाद युद्ध में प्रयुक्त खोखों को पिघलाकर यह स्तूप बनाया गया, जिसे शांति और अहिंसा का प्रतीक माना जाता है।