मंझनपुर: कौशाम्बी में पाल समाज की बेटी की हत्या मामले में मानस एकता फाउंडेशन के अध्यक्ष ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग रखी
एक्स के माध्यम से पाल समाज के फाउंडेशन अध्यक्ष अशोक पाल ने चिंता जताते हुए कौशाम्बी प्रशासन से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।वीडियो सन्देश के माध्यम से उन्होंने बताया कि लगातार पाल बिरादरी को निशाना बनाया जा रहा है।कौशाम्बी की लोहन्दा घटना का भी जिक्र किया है। कहा-अपराधी किसी भी जाति का हो सकता है।चरवा इलाके में पेड़ से लटकता मिला था एक युवती का शव।