बूंदी: पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
Bundi, Bundi | Mar 13, 2024 राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ बूंदी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र भारद्वाज से मुलाकात कर वार्ता की। महासचिव वरुण शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष मनोज खटीक के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों की समस्याओं पर चर्चा की और समस्याओं के समाधान की मांग की। जिला शिक्षा अधिकारी ने जल्द समस्याओं के समाधान की बात कही।