बरेली: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, दूसरी शादी की धमकी देकर SSP बरेली से न्याय की गुहार लगाई
बरेली के आंवला क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम कल्लियां निवासी प्रियंका मौर्य ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष मोटरसाइकिल और डेढ़ लाख रुपये नकद दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुरालियों ने कथित तौर पर विवाहिता के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न