चंडी: अमरौरा: मुखिया से ₹1 लाख की रंगदारी, विरोध पर हथियार से हमला
थरथरी थाना क्षेत्र के अमरौरा गांव में अमरौरा पंचायत के वर्तमान मुखिया प्रमोद कुमार पर उनके ही कार्यालय में हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी और विरोध करने पर पिस्तौल के बट से हमला कर मुखिया को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मुखिया प्रमोद कुमार ने गुरुवार की शाम पांच बजे बताया कि वह अपने कार्यालय में बैठे