हजारीबाग खास महाल की जमीन का स्वरूप बदलकर भवन बनाने वाले मालिकों व इमारतों पर जिला प्रशासन जल्द कार्रवाई करेगा। पिछले कई दिनों से खास महाल की जमीन पर बागवानी पट्टा पर व्यवसायिक भवन बनाने की शिकायत मिल रही है।जिला प्रशासन इन मकानों को चिह्नित करने के लिए एक विशेष कमेटी गठित किया है।