जसवंतनगर: सीओ ने नव आरक्षियों को तहसील और एसडीएम कार्यालय का भ्रमण कराया, राजस्व विभाग के कार्यों और पुलिस समन्वय की जानकारी दी
पुलिस व राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जसवंतनगर क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने नव नियुक्त आरक्षियों को तहसील एवं एसडीएम कार्यालय का भ्रमण कराया। इस दौरान आरक्षियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली और विभिन्न विभागों के कार्यों से अवगत कराया गया।क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने आरक्षियों को तहसील में तहसीलदार व एसडीएम कार्यालय का भ्रमण कराया