चायल: अरई सुमेरपुर गांव में किरन पाल प्रकरण में सियासत तेज, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी आर्थिक मदद
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव में किरन पाल का शव फांसी के फंदे पर मिलने के मामले में सियासत तेज हो गई है।गुरुवार को जिले पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी।इस दौरान उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया!