बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने शोकसभा का आयोजन किया, न्यायिक कार्य से हुए विरत
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने गुरुवार को एक शोकसभा का आयोजन किया। इस शोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता विनोद कुमार श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्ति की और दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं अधिवक्ताओं ने आज गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।