गभाना: पिसावा क्षेत्र के एक गांव से शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का आरोप, मां ने नामजद दर्ज कराई रिपोर्ट
थाना पिसावा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिसावा क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने थाना में दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 18 मई की दोपहर में अचानक घर से कहीं चली गई।