बिंदकी: बिंदकी-दरबेशाबाद मार्ग पर मुचनू बाबा मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बिंदकी दरबेशाबाद मार्ग में मुचनू बाबा मोड़ के समीप रविवार की देर शाम करीब 7:00 बजे दो बाइक में तेज टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक में सवार अंकुल उम्र 19 वर्ष तथा दूसरी बाइक में सवार रिंकू उम्र 17 वर्ष तथा पंकज उम्र 18 वर्ष घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जिसमें अंकुल की हालत गंभीर बताई जाती है।