गुरुवार दोपहर 2 बजे खरगोन जिले के झिरन्या में हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ और मूर्ति खंडित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने गुरुवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।