बांसवाड़ा: कोतवाली पुलिस और DST की कार्रवाई में पाला पुलिया सब्जी मंडी से सट्टा काटते अकरम को गिरफ्तार, नकदी और उपकरण जब्त
कोतवाली पुलिस और DST की संयुक्त कार्रवाई: पाला पुलिया के पास सब्जी मंडी में पुलिस ने मौके से सट्टा पर्ची काटते हुए आरोपी अकरम पिता रईस मोहम्मद लखारा, निवासी मकरानीवाड़ा को धरदबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10,010 रुपये की नकदी, सट्टा पर्ची और पेन बरामद किया है। पुलिस ने सारा सामान जब्त कर आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।