रामपुर: मंगलवार को ग्राम बरवाला खास में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Oct 8, 2024 मुरादाबाद जनपद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के ग्राम बरवाला खास निवासी नईम अली ई रिक्शा चालक है। नईम अपनी रिक्शा में सामान रखकर बाँध रहा था। सामान बांधने के लिए तार ऊपर फेका तो 11000 लाइन से टच हो गया। जिससे हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर नईम घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।