हुसैनगंज: हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय सभागार परिसर में बीडीओ को दी गई भावविनी विदाई
हुसैनगंज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार परिसर में रविवार को मुखिया संघ द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान दौरान पूर्व बीडीओ राकेश कुमार चौबे को सोने की रिंग, बुके एवं शॉल देकर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान मुखिया संघ अध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि पूर्व बीडीओ राकेश कुमार चौबे का दूसरे जगह तबादला कर दिया गया है।