देहरादून: धराली आपदा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में जताया दुःख
उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने और बाढ़ से हुई भीषण आपदा पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यधिक चिंताजनक और दुखद है। सूत्रों के अनुसार लगभग 75 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें सेना के 6 से 8 जवान भी शामिल हैं।