शाजापुर: शाजापुर में यातायात पुलिस ने 311 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए1 लाख 83 हजार 300 रूपये समन शुल्क राशि वसूल की गयी है
लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के पालन में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं। यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि शाजापुर में यातायात नियमों के विरुद्ध चलने वाले वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 1 लाख 83 हजार 300 रूपये समन शुल्क राशि वसूल की गयी है।