कुरावली: कुरावली तहसील के पास रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, 1 की मौत और 3 लोग हुए घायल
कुरावली तहसील के पास मंगलवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। वही तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।