मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात फैज खान घायल, पैर में लगी गोली, बिहार भागने की फिराक में था
पलामू जिले में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ पांकी और तरहसी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में हुई, जिसमें कुख्यात अपराधी फैज खान के पैर में दो गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात मेदिनीनगर शहर स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास शताब्दी मार्केट में गुडु खलीफा उर्फ समीर खलीफा की गोली मारकर हत्या कर दी गई