कटनी नगर: नशे के लिए शातिर चोर करता था चोरी 1 लाख क़ीमत के 5 महंगे मोबाइल युवक से बरामद, मुड़वारा स्टेशन के पास से पकड़ा गया चोर
कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर जो कि ट्रकों के केबिन से पलक झपकते ही मोबाइल फोन पार कर देता था जिसके पास से 1 लाख कीमत के 5 मोबाइल फोन बरामद हुए है। आरोपी कुंदन चौधरी 24 वर्ष निवासी निमिया मोहल्ला को मुड़वारा स्टेशन के पास मोबाइल फोन बेचते गिरफ्तार किया गया।आरोपी के संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडेय ने वुधवार रात 9:40 मिनट पर जानकारी दी।