बरहज: मवेशियों से भरे ट्रक के साथ पुलिस ने एक तश्कर को किया गिरफ्तार
Barhaj, Deoria | Apr 19, 2024 बरहज थाना अंतर्गत कपरवार चौकी के पास सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक ट्रक पकड़ा। इसमें 25 मवेशी लदे हुए थे। पुलिस ने पशुओं को कान्हा हाउस में शिफ्ट कराया। जबकि एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार पशु तस्कर पशुओं को चोरी चुपके आजमगढ़ से बिहार ले जाने के फिराक में थे। वही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ती को हिरासत में ले लिया।