देहरादून: सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं पर हुई चर्चा
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में यूआईआईडीबी की कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के तहत प्रस्तावित 25 परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इन परियोजनाओं में रिवर राफ्टिंग, घाट सौंदर्यीकरण, सड़क चौड़ीकरण, सीवरेज, कांवड़ यात्रा प्रबंधन सहित कई कार्य शामिल हैं।