पन्ना विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के दौरान लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, बीएलओ एप में मतदाता प्रतिशत मान से गणना पत्रक डिजिटाइज्ड करने और अन्य आवश्यक कार्यों में लापरवाही बरतने पर कई बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।