धौलपुर: जरख की दहशत से कॉलोनीवासियों में बना डर का माहौल
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाजी नगर में इन दिनों जरख का आतंक बना हुआ है। इलाके में कई कुत्तों के छोटे-छोटे पिल्ले अचानक गायब हो गए हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों को अंदेशा है कि जरख ही इन पिल्लों को अपना शिकार बना रहा है। रात के समय बार-बार जरख के दिखाई देने से लोग काफी भयभीत हैं। स्थिति यह है कि कॉलोनीवासियों ने देर शाम के बाद घरों