बुलंदशहर: औरंगाबाद में साइड मांगने पर युवकों पर हमला, पथराव में दो लोग जख्मी, पांच नामजद
औरंगाबाद के मोहल्ला नई बस्ती में शनिवार रात साइड मांगने पर कुछ युवकों ने एक बाइक सवार और उसके साथी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नई बस्ती निवासी अनीस के पुत्र साद मोहम्मद अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में खड़े कुछ युवकों ने उन्हे