जमुई: महादेव सिमरिया के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 102 पर दबंगों ने जड़ा ताला, सेविका बच्चों को पढ़ाने के लिए हो रही विवश
Jamui, Jamui | Feb 1, 2026 आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 102 पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा जमाने की नीयत से केंद्र में ताला जड़ने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर सेविका अभिलाषा कुमारी द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की गई है, लेकिन रविवार की सुबह 09:00 बजे तक भी दबंगों द्वारा केंद्र का ताला नहीं खोला गया, नतीजतन बरामदः पर ही बच्चों को पढ़ाया गया।