मंडला: त्रयोदशी तिथि पर आकास्मिक मृत्यु वाले पितरों का तर्पण किया गया, रपटा घाट में नि:शुल्क अनुष्ठान
Mandla, Mandla | Sep 19, 2025 हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत ही महत्व है। इस दौरान पूर्वजों के लिए पिंडदान किया जाता है और पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया जाता है। रपटा घाट और संगम घाट में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। रपटा घाट में पंडित अनिल दुबे सुबह 7 से 9 बजे तक नि:शुल्क तर्पण करा रहे हैं। शुक्रवार को त्रयोदशी तिथी पर आकास्मिक मृत्यु वाले पितरों का तर्पण किया।