सतना सिविल लाइन ने मुखबिर की सूचना पर सोहावल मैहर बायपास मे घेराबंदी कर 2 फोर वीलर को पकड़ लिया लेकिन अंधेरे मे आरोपी फरार हो गए । वाहन तलाशी मे 8 बोरो मे 29 लाख कीमत का 145 किलो अवैध गांजा जप्त कर पुलिस थाने ले गई । गांजा तस्करी मे इस्तेमाल 2 वाहन भी जप्त किया है । मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस ने फरार आरोपी महेश दहिया उसके 2 साथी व वाहन मालिक को तलाश रही है ।