सतना के बेला बाठिया में हाइवा की टक्कर से बिजली का खंभा घर में गिरा, लोग गुस्साए, पुलिस पहुंची
सतना के बेला बाठिया गांव मे लोड हाईवे ने बिजली खंभे को ठोकर मार दी, जिससे बिजली खंभा टूटकर अंबिका चौधरी की छज्जे मे गिर गया । कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ लेकिन छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया । गुस्साए गांव के लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने की तैयारी करने लगे । मंगलवार सुबह 09 बजे जानकारी लगते ही बाबूपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना पर नजर बनाए हुए है ।