वैर: गांव ऊनापुर के मनरेगा श्रमिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मेट को हटवाने की रखी मांग
शुक्रवार सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत चकधरसोनी के गाँव ऊनापुर के मनरेगा श्रमिकों ने मेट पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए एसडीएम सचिन यादव को ज्ञापन सौपा। जिसमें मेट को बदलने की मांग की गई। मनरेगा श्रमिकों ने बताया की ग्रामपंचायत चकधरसोनी के गाँव ऊनापुर के मनरेगा श्रमिक पोखर खुदाई का कार्य कर रहे थे। जो 29 जून से 13 जुलाई तक का स्वीकृत था। यह कार्य चार दिन जारी रहा।