जलालाबाद: विश्राम नगर में बेटे की मज़दूरी के पैसे मांगने पर जेठ-जेठानी ने महिला के साथ गाली-गलौज कर की मारपीट, पीड़िता ने दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम विश्राम नगर निवासी महिलासुनीता देवी ने आज थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके जेठ का लड़का बृजभान टाइल पत्थर बेचने का काम करता है। उसके पास उनका पुत्र मजदूरी पर काम करता है। उसके पुत्र का ₹4000 मजदूरी का उन पर बकाया है।अपने बेटे की मजदूरी का ₹4000 बकाया जब वह उनके घर मांगने गई तोमारपीट की गईं।