ऊंचाहार: जगतपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई थी, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है।क्षेत्र के शिवगंज निवासी सचिन कुमार के विरुद्ध गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के मामले में कार्यवाई की गई थी।थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्र ने जानकारी दी है।