भागलपुर-नाथनगर रेलखंड पर चलती ट्रेन में महिला यात्री का बैग गिराने का मामला सामने आया है। घटना के बाद नाथनगर स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया।