भोगांव: बेवर क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन
क्षेत्र पंचायत बेवर की एक महत्वपूर्ण बैठक विकास खंड परिसर स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लॉक प्रमुख) सत्येंद्र कुमार ने की। इस दौरान क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।