रविवार को दोपहर 2:00 कलेक्टर दर वेतन की मांग पर रसोईया-सफाई कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन,बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय जुटान, 18 दिसंबर तक अल्टीमेटम, बिलासपुर में मध्यान्ह भोजन रसोईया व सफाई कर्मचारियों ने कलेक्टर दर वेतन की मांग को लेकर बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया। हजारों कर्मचारियों ने मोदी की गारंटी याद दिलाई। संघ ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।