बेरो: राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसीयातू में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों को किया गया सम्मानित
Bero, Ranchi | Mar 25, 2026 बेड़ो प्रखंड के तुतलो पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसीयातू में 25 मार्च 2026 को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुखिया गंगी कुमारी सहित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। नियमित उपस्थिति वाले बच्चों को कॉपी, पेन व डायरी देकर सम्मानित किया गया।