बिल्सी: बरनी निवासी अखिलेश यादव के घर से ₹134500 से भरा बैग ले जाने का मामला, पीड़ित ने प्रार्थना पत्र वापस लिया
Bilsi, Budaun | May 3, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बरनी गांव में रुपयों से भरा बैग ले जाने के मामले में पीड़ित ने अब कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है। पीड़ित अधिवक्ता अखिलेश यादव ने बिल्सी पुलिस को लिखित में प्रार्थना पत्र वापस लेने की जानकारी दी है। अधिवक्ता अखिलेश यादव ने बताया कि शनिवार देर रात उनके घर में 1,34,500 रुपये से भरा एक बैग रखा था।