सिमडेगा: तराबोगा गौरीडूबा गांव में बिजली तार करंट की चपेट में आने से 18 साल के युवक की हुई मौत
सिमडेगा के तराबोगा गौरी डूबा गांव में बिजली तार करंट की चपेट में आने से 18 साल के आशित बरवा नामक युवक की मंगलवार की सुबह 8:00 बजे मौत हो गई बताया गया कि घर में मोबाईल नेटवर्क नहीं रहने की वजह से घर से कुछ दूर नेटवर्क की तलाश में युवक जा रहा था। इसी दौरान बिजली तार करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।