रामगढ़: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, डेढ़ लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Ramgarh, Alwar | May 15, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के बडौदामेव थाना पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर एक बजे अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की हरियाणा और चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां तथा एक आई-20 कार जब्त की है