बिंदकी: कुनुहा का डेरा गांव के समीप रिंद नदी में छह युवक डूबे, चार की हुई मौत, दो को बचा लिया गया
फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुनुहा का डेरा गांव के समीप रिंद नदी में स्नान करते समय 6 युवक डूब गए। जिसमें चार युवकों हसीब उम्र 22 वर्ष, शान मोहम्मद उम्र 20 वर्ष, साहिल उम्र 20 वर्ष व सन्ने उम्र 20 वर्ष सभी निवासी ग्राम तपनी थाना ललौली जनपद फतेहपुर की मौत हो गई। रविवार को दिन में 2:30 बजे सीएचसी में चारों को मृत घोषित कर दिया गया।