गोहद: नशा मुक्ति केंद्र मालनपुर पहुंचकर टी आई प्रदीप सोनी ने भर्ती मरीजों को दिलाई नशा न करने की शपथ।
Gohad, Bhind | Jul 27, 2026 "नशे से दूरी है जरूरी 2" अभियान के तहत सोमवार को लगभग 4 बजे मालनपुर टीआई प्रदीप सोनी अहिंसा नशा मुक्ति केंद्र खुमानपुरा पहुंचे। वहां उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में 10 लाभार्थी और केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।टीआई प्रदीप सोनी ने उपस्थित मरीजों से बात की और उनकी काउंसलिंग की।