दरभंगा: यूजीसी रेगुलेशन 2026 लागू करने की मांग, सीएम कॉलेज में समता कन्वेंशन, 18 मार्च को पटना में महा जुटान
दरभंगा के सीएम कॉलेज परिसर में शनिवार को आइसा (AISA) संगठन की ओर से यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लागू करने की मांग को लेकर समता कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र नेताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आए अतिथियों ने अपने विचार रखे। इस संबंध में मौजूद लोगों ने शनिवार को दोपहर 2 बजे जानकारी प्रदान की।