अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रूपवास पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उच्चैन बाबूलाल एवं वृताधिकारी उच्चैन के पर्यवेक्षण में थाना रूपवास पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।