मंझनपुर: ओसा चौराहे पर शॉर्ट सर्किट से धधकी गुमटी, फायर ब्रिगेड बनी तमाशबीन, घंटों मची रही अफरा-तफरी
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित ओसा चौराहे पर शनिवार को लगभग 1 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते एक गुमटी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।