हुसैनाबाद: कुंवर सिंह जयंती पर हुसैनाबाद में उमड़ा सम्मान का सैलाब, वीरता को किया नमन
हुसैनाबाद में वीर कुंवर सिंह जयंती सह विजयोत्सव के अवसर पर गुरुवार दोपहर 12:00 बजे से अनुमंडल परिसर में स्थापित उनकी अश्वारोही प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय जागृति मंच के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही और पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने 1857 की...